फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tanishk Dhama won gold in Sub-Junior Kurash Championship

Gurugram News: तनीष्क धामा ने सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Sun, 14 Sep 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Tanishk Dhama won gold in Sub-Junior Kurash Championship
उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक भी अपने नाम किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के अजीत स्टेडियम में अभ्यास करने वाले तनीष्क धामा ने कुराश खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। तनीष्क ने हाल ही में आयोजित सब-जूनियर कुराश स्टेट चैंपियनशिप 2025 में शानदार खेल दिखाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राज्य स्तर की इस बड़ी सफलता के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सब-जुनियर कुराश नेशनल चैंपियनशिप 2025 में भी शानदार प्रदर्शन किया। वहां पर उन्होंने कांस्य पदक जीतकर पूरे देशभर में अपनी छाप छोड़ी।

उनके कोच सुचिका हुड्डा का कहना है कि तनीष्क बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। उनका जज्बा उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता दिलाएगा। तनीष्क की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल जगत के साथ-साथ गुरुग्राम के स्थानीय खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है। उनके परिवार ने भी इस जीत पर गर्व जताते हुए कहा कि हमारे बेटे की मेहनत और संघर्ष का फल आज सबके सामने है। यह उपलब्धि न सिर्फ हमारे परिवार के लिए, बल्कि गुरुग्राम और प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed