फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Take advantage of Prime Minister's Crop Insurance Scheme: DC

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उठाएं लाभ : डीसी

Tue, 22 Jul 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Take advantage of Prime Minister's Crop Insurance Scheme: DC
गुरुग्राम। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि किसान 31 जुलाई तक फसल बीमा करवाकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि धान, बाजरा, मक्का, और कपास की फसल को बीमित फसलों की श्रेणी में रखा गया है। किसान कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्ड, जमाबंदी प्रमाणित बोआई पत्र और मेरी फसल मेरा ब्यौरा के साथ संबंधित बैंक या सीएससी केंद्र के माध्यम से अपना फसली बीमा करा सकते हैं। वहीं, विभाग के उपनिदेशक डॉ. अनिल तंवर ने बताया कि खरीफ के लिए कपास फसल के लिए प्रीमियम 5435.05 रुपये प्रति हेक्टेयर, धान फसल के लिए 2124.98 रुपये प्रति हेक्टेयर, बाजरा फसल के लिए 1024.36 रुपये प्रति हेक्टेयर और मक्का फसल के लिए 1089.74 रुपये प्रति हेक्टेयर रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
गुरुग्राम। देश की एकता और अखंडता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले नागरिकों, संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित करने के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसी अजय कुमार ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed