{"_id":"68c03b2dd037ddae2e0488ec","slug":"table-tennis-under-14-girls-won-their-first-title-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66870-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस : अंडर-14 में लड़कियों ने जीता पहला खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस : अंडर-14 में लड़कियों ने जीता पहला खिताब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु वर्ग में खेलते हुए जिले के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए और जिले का नाम रोशन किया।
लड़कियों के वर्ग में गुरुग्राम ने अंडर-14 में पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 वर्ग में खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में गुरुग्राम की लड़कियों ने उपविजेता बनकर दूसरा स्थान पाया।
लड़कों के वर्ग में भी शानदार खेल देखने को मिला। अंडर-14 वर्ग में गुरुग्राम की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती, जबकि अंडर-17 वर्ग में तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।