फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   swindle with 5 people in gurugram

शहर में जालसाजों ने पांच लोगों को बनाया ठगी का शिकार

Mon, 03 Aug 2020 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
swindle with 5 people in gurugram
गुरुग्राम। शहर में जालसाजों ने लोगों को ठगने के नए-नए तरीके निकाले हैं। जालसाज लोगों को क्यूआर कोड भेजकर स्कैन करके पेमेंट करने की बात कहकर खाता खाली कर रहे हैं। वहीं फेसबुक आईडी हैक करके भी मदद करने के बहाने रुपये ठग रहे हैं। आईटी कंपनी के अधिकारी समेत पांच लोगों ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर ठगी का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

चचेरे भाई की फेसबुक आईडी हैक कर आईटी कंपनी के अधिकारी से ठगी
सेक्टर-15 पार्ट-2 निवासी उदय प्रताप गंगवार ने बताया कि वह आईटी कंपनी में अधिकारी हैं। उनके चचेरे भाई की फेसबुक आईडी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर ली। उसकी आईडी से उन्हें मेसेज कर रुपयों की जरूरत होने की बात कही गई। इस पर उन्होंने गूगल पे के जरिए बताए गए खाते में 15 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिए। बाद में उसके चचेरे भाई ने आईडी हैक होने की बात बताकर हैकर्स द्वारा कई लोगों से रुपये ठगने की बात बताई।
विज्ञापन

रुपये जमा कराने का फर्जी मेसेज भेज कर 94 हजार ठगे
गांव रानी का सिघोला सोहना निवासी विक्रम ने बताया कि उसे 23 मार्च को एक व्यक्ति ने 1.10 लाख रुपये उसके खाते में जमा कराने का मेसेज भेजा। अज्ञात नंबर से फोन करके व्यक्ति ने स्वयं को विक्रम का परिचित अमित बताते हुए उससे यह रुपये गूगल पे के जरिए दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए। 94 हजार रुपये ट्रांसफर होने के बाद रुपये ट्रांसफर नहीं हुए तो विक्रम ने खाते की जांच की, जिसमें उसके खाते का बैलेंस 500 रुपये बचा। इस पर उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में 1800 की शराब के चक्कर में निकल गए 11800
मेफील्ड गार्डन निवासी राजेश कटियाल ने शिकायत में कहा कि उनके पिता बिमल कटियाल ने डायमंड वाइन पर 1800 रुपये देने थे। इस पर बिल के लिए उन्हें एक व्यक्ति ने फोन कर 10 रुपये और पेटीएम यूपीआई से देने की बात कही। इसके लिए फोन करने वाले राहुल गुप्ता ने उन्हें स्कैन कार्ड भेजा, जिसे स्कैन करते ही उनके खाते से 9999 रुपये निकल गए।
सैनिटाइजर पंप बेचने के नाम पर ठगी
सेक्टर-102 अदानी ऑयस्टर निवासी विनय शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति से सैनिटाइजर पंप खरीदने के लिए डील की थी। एडवांस के तौर पर उसने 2400 रुपये दिए थे। बकाया राशि देने के लिए सैनिटाइजर बेचने वाले व्यक्ति ने गूगल पे का स्कैनर भेजा, जिसे स्कैन करते ही उनके खाते से रुपये निकल गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 19 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

ऑनलाइन निकाले 10 हजार रुपये
रेवाड़ी निवासी नम्रता कुमारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने सेक्टर-44 में उनके साथ 10 हजार रुपये की ठगी की है। यह राशि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन ट्रांसफर की है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed