फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suspicious vehicles kept watch over Kapadivas border

कापड़ीवास बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों पर रही नजर

Sun, 13 Dec 2020 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Suspicious vehicles kept watch over Kapadivas border
पटौदी। दिल्ली जयपुर हाइवे के साथ ही कापड़ीवास बॉर्डर पर भी पुलिस का कड़ा पहरा है। रविवार को पुलिस को राजस्थान से आ रहे किसानों के पहुंचने की सूचना मिली, जिसके बाद कापड़ीवास बॉर्डर पर पुलिस का पहरा और कड़ा कर दिया गया। किसानों के आगमन के मद्देनजर दिन भर पुलिस अलर्ट रही लेकिन शाम तक कोई भी नहीं आया।
विज्ञापन

कापड़ीवास में वाहनों की सख्ती से जांच की गई। दोपहर में तो एक समय स्थिति यह बनी कि कुछ गैरजरूरी वाहनों को लंबी पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया गया। वहीं, संदिग्ध वाहनों के चालकों को भी रोककर पूछताछ की गई। पिछले करीब दो सप्ताह से कापड़ीवास बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, लेकिन अब तक किसानों का कोई भी जत्था बॉर्डर तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाया है। यहां पर उच्चाधिकारी भी आकर हालात का जायजा लेते रहते हैं। पुलिस सिर्फ अंतराराज्यीय किसानों ही नहीं बल्कि जिले के किसानों पर भी कड़ी नजर रख रही है। यही वजह है कि गुरुग्राम व प्रदेश के अन्य जिलों के नंबर वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके चालकों से भी लंबी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed