फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suspicious death of a young man who came in search of a job

Gurugram News: नौकरी की तलाश में आए युवक की संदिग्ध मौत

Sat, 17 Aug 2024 02:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a young man who came in search of a job
नौकरी की तलाश में आए युवक की संदिग्ध मौत
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव के मंदिर के पास पड़े होने की जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, शव के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह बादशाहपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पलड़ा में सीताराम मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान यूपी के अमेठी निवासी 21 वर्षीय रितेश के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि उसके रिश्तेदार गांव पलड़ा में मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। मृतक वीरवार को ही काम की तलाश में अपने रिश्तेदारों के पास आया था। शाम को वह वापस अपने घर जाने के लिए निकला था। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगा है कि मृतक शराब पीने का आदी है और घर जाते वक्त वह शराब पीने के लिए चला गया जिसके बाद उसका शव मंदिर के पास पड़ा मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


2..रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की आत्महत्या


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी गांव में रिटायर्ड फौजी ने बुधवार रात घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डीएलएफ फेस एक थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस ने बताया कि बुधवार रात कंट्रोल रूम में बंधवाड़ी गांव स्थित घर में गोली चलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद चौकी और थाना पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। यहां पूर्व फौजी का शव घर के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। इसकी पहचान 62 वर्षीय जगनराम के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए थे। कमरे में अंदर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। यहां से पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। जगनराम के तीन बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed