फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   suspended lineman pawan arrest in gurugram

भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित लाइनमैन पवन गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2020 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
suspended lineman pawan arrest in gurugram
गुरुग्राम। सेक्टर-56 में उपभोक्ता के घरेलू बिजली कनेक्शन के मीटर में गड़बड़ी कर लाखों रुपये के गबन व भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को निलंबित आरोपी लाइनमैन पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लाइनमैन समेत जेई व वीडीसी कर्मियों पर धोखाधड़ी की तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी है। एसीपी (सदर) अमन यादव ने बताया कि आरोपी लाइनमैन से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के जेई लाइनमैन पवन कुमार व अन्य कर्मचारियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार अधिनियम का पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में बिजली निगम मुख्यालय स्तर पर हुई जांच में ये सब अधिकारी दोषी पाए गए।
विज्ञापन

सेक्टर-56 में एक उपभोक्ता की ओर से किए गए स्टिंग में लाइनमैन पवन पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था जिसके बाद निगम अधिकारियों ने 6 अगस्त को जेई, लाइनमैन और 2 क्लर्क को निलंबित करने के बाद तीनों सब डिवीजन के सभी लाइनमैन व अतिरिक्त लाइनमैन का तबादला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी पवन पर कई संगीन आरोप लगने के बाद एसीपी सदर की अगुवाई में पुलिस ने लाइनमैन को जिला अदालत की पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि शनिवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर केस से जुड़े मामले में रिमांड पर लेंगे।

सेक्टर-40 में जेई समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सेक्टर-31 निवासी विजय यादव की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने बिजली निगम के जेई विजेंद्र, लाइनमैन पवन कुमार, यूडीसी शमिश, जितेंद्र, कुमारी कन्नू व तस्लीम खान व सलीम के खिलाफ विभाग को 3.67 लाख के राजस्व नुकसान के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अधिकारियों ने मिलीभगत कर दो बिजली कनेक्शनों के 57 हजार यूनिट कम कर दिए। मुख्यालय स्तर पर हुई जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed