फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Summer's U-turn... after relief, trouble begins

Gurugram News: गर्मी का यूटर्न...राहत के बाद आफत शुरू

Sun, 07 Jun 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Summer's U-turn... after relief, trouble begins
दिन-रात तप रहा शहर, रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर/गुरुग्राम। पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर निकल रही तेज धूप के कारण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस समय दिन-रात शहर तप रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिन से दिन और रात दोनों समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को गर्मी और उमस का सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ रहा है। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। डॉक्टरों ने भी लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और दोपहर के समय बिना जरूरी काम के बाहर जाने से बचें। मौसम विभाग के अनुसार, यदि अगले कुछ दिन में बारिश नहीं होती है तो गर्मी और उमस का असर और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
लू से बचाव के लिए एहतियात बरतें लोग : डीसी

गुरुग्राम। जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी बचाव इलाज से बेहतर है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसकी सभी को पालना करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखनी है। उपायुक्त ने आमजन से आह्वान किया कि प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और लू से बचे रहें। उन्होंने बताया कि लू से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें, गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। बच्चों को वाहनों में छोडक़र न जाएं उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलीहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed