Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sukhbir murder case: Charges framed on 19, trial will continue

सुखबीर हत्याकांड : 19 पर आरोप हुए तय, चलेगा मुकदमा

Wed, 23 Aug 2023 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir murder case: Charges framed on 19, trial will continue
एक सितंबर 2022 को अग्रवाल धर्मशाला के पास साले ने गोली मारकर की थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बीजेपी नेता सुखबीर खटाना की पिछले साल गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला अदालत ने 19 आरोपियों पर हत्या, हत्या की साजिश समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मंगलवार को आरोप तय हो गए है। सुखबीर की हत्या करने में मुख्य आरोपी उसका साला चमन है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले साल एक सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला के पास कपड़े खरीदने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में एसटीएफ और पुलिस ने अभी तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अभियोजन पक्ष की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता राहुल चौहान ने बताया कि इस मामले में अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश सुनील कुमार दीवान की अदालत में सुनवाई चल रही है। मंगलवार को अदालत ने आरोपी चमन,जोगिंद्र ,मनोहर लाल,योगेश दीपक सोमदत्त , पपला उर्फ विक्रम सिंह व अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में आरोप तय हो गए है। अब इस मामले में इस मामले में अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को सुनवाई होगी। --------
विज्ञापन

जेजेपी नेता के भाई और कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर का आया है नाम
बीजेपी नेता सुखबीर हत्या के मामले में पुलिस ने जेजेपी नेता रोहतास खटाना के भाई जोगिंदर व कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर को भी आरोपी बनाया है। पुलिस की तरफ से पेश की गई चार्जशीट में आरोप है कि जोगिंदर ने सुखबीर की हत्या कराने के लिए चमन को 25 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दूसरी शादी करने पर की थी हत्या
आरोप है कि सुखबीर की हत्या उसके साले चमन ने गोली मारकर की थी। सुखबीर ने दूसरी शादी चमन की बहन से की थी। इसी को लेकर चमन उससे से दुश्मनी रखने लगा था। इसी के साथ 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा के चुनाव में सुखबीर ने बीजेपी पार्टी के लिए प्रचार किया था। इसके चलते जेजेपी प्रत्याशी रोहतास चुनाव हार गया था। इसके चलते रोहतास का भाई जोगिंद्र भी सुखबीर से दुश्मनी रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed