{"_id":"60c4b2218ebc3e58b33c5b95","slug":"suicide-after-being-fed-up-with-husband-and-his-friend-gurgaon-news-noi587033581","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चक्करपुर में महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चक्करपुर में महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रेम विवाह के बाद पति संग गांव चक्करपुर में किराए के मकान में रह रही एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मां ने दामाद व उसके दोस्त पर बेटी को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
यूपी के मुजफ्फरनगर की रहने वाली मोनवीरी ने बताया कि उनकी बेटी पायल ने दो साल पहले महेंद्रगढ़ के मनोज के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के एक बेटी है, जिसे वह खुद अपने पास रख रही है। बेटी मनोज के साथ गांव चक्करपुर में किराए के मकान में रहती थी। बृहस्पतिवार रात उसने कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार सुबह सूचना के बाद मौके पर जाकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
मृतक महिला की मां का कहना है कि उसकी बेटी की मौत के जिम्मेदार दामाद मनोज व उसका रोहतक निवासी दोस्त खनेश उर्फ खन्नू है। बेटी ने फोन पर बताया था कि दोनों उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटते हैं। इसी से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।