Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suchika Tariyal Hooda won bronze medal in Asian MMA Championship

Gurugram News: सुचिका तरियाल हुड्डा ने एशियन एमएमए चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Sun, 24 May 2026 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Suchika Tariyal Hooda won bronze medal in Asian MMA Championship
-एमएमए महिला 60 किलोग्राम से कम वर्ग में हासिल किया तीसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 22 से 24 मई तक चौथी एशियन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की बेटी सुचिका तरियाल हुड्डा ने कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।



इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 23 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता एशियन गेम्स के आधिकारिक क्वालीफाइंग चरण के रूप में भी आयोजित की गई थी, जिसमें भारत, उज्बेकिस्तान, फिलीपींस, थाईलैंड और कजाकिस्तान समेत कई देशों की टीमों ने आधुनिक और पारंपरिक एमएमए स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन



सुचिका ने पारंपरिक एमएमए महिला 60 किलोग्राम से कम वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। यह एशियन एमएमए चैंपियनशिप में उनका लगातार तीसरा पदक है। सुचिका वर्तमान में जूडो कोच आरती कोहली के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी तैयारी में हरियाणा खेल विभाग का भी विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुचिका ने कहा कि यह उपलब्धि मेरे परिवार, कोच और हरियाणा खेल विभाग के सहयोग का परिणाम है। मेरा लक्ष्य आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।



कोच आरती कोहली ने कहा कि सुचिका ने कठिन परिस्थितियों में भी लगातार मेहनत की। हमें उम्मीद है कि वह आने वाले समय में भारत के लिए और बड़े मंच पर सफलता हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed