फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sub-junior judo team trials to be held in Karnal on October 18

Gurugram News: सब-जूनियर जूडो टीम के ट्रायल 18 अक्तूबर को करनाल में होंगे

Fri, 17 Oct 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sub-junior judo team trials to be held in Karnal on October 18
गुरुग्राम। जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सब-जूनियर जूडो टीम के चयन ट्रायल्स की तिथि घोषित कर दी है। यह ट्रायल्स 18 अक्तूबर को आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल में आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल्स के जरिए हरियाणा की बालक और बालिका वर्ग की टीम का गठन होगा, जो तीन से सात नवंबर तक हैदराबाद में होने वाली सब-जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में भाग लेगी। ट्रायल्स का वजन मापन सुबह 7 बजे से शुरू होगा और प्रतियोगिता सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। प्रतिभागी 2011 से 2013 के बीच जन्मे और हरियाणा के निवासी होने चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी केवल एक भार वर्ग में हिस्सा लेगा और मुकाबले तीन मिनट के होंगे। हर भार वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को टीम में स्थायी स्थान मिलेगा। इसके अलावा, समिति द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ एक-एक लड़का और लड़की को भी टीम में शामिल किया जाएगा। प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अभिभावक की अनुमति पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed