फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students were informed about the importance of AI

Gurugram News: विद्यार्थियों को एआई के महत्व की दी जानकारी

Fri, 19 Sep 2025 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the importance of AI
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल की ओर से आईबीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर आईबीएम की आईटी क्षेत्र की पीएमपी प्रमाणित प्रोजेक्ट मैनेजर पूनम सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। विद्यार्थियों को एआई के महत्व और इसके विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे उपयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य के रोजगार और उद्योगों के विकास में एआई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। व्याख्यान के दौरान उन्होंने छात्रों को स्किल बिल्ड साइट के बारे में भी बताया और इस पर लॉगिन करने तथा इससे जुड़ी सुविधाओं का उपयोग करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने चैट जीपीटी जैसे एआई टूल्स के वास्तविक जीवन और शैक्षणिक उपयोगों पर भी चर्चा की। सत्र के अंत में छात्रों ने कई प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर वक्ता ने विस्तारपूर्वक दिया। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल प्रभारी पिंकी सहित अन्य काॅलेज के सभी सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed