फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students visited the math lab and learned practical experiences.

Gurugram News: विद्यार्थियों ने देखी गणित प्रयोगशाला, सीखे व्यावहारिक अनुभव

Thu, 18 Sep 2025 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Students visited the math lab and learned practical experiences.
गुरुग्राम। एसआईएएसटीई के विद्यार्थियों ने एससीईआरटी की गणित प्रयोगशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का नेतृत्व डॉ. हेमंत गांधी, डॉ. अनीता और मनमोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज के मार्गदर्शन में हुआ। भ्रमण के दौरान बजाज ने विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं से परिचित कराया और समाधान की व्यावहारिक विधियां समझाईं। इस कार्य से छात्रों में रचनात्मकता और गणितीय अवधारणाओं को गहराई से समझने की प्रेरणा मिली। विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला में आयोजित गणितीय पहेलियों और मॉडल निर्माण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर उन्हें न केवल गणितीय सिद्धांतों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ बल्कि जटिल समस्याओं को सरल ढंग से हल करने का आत्मविश्वास भी विकसित हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और नवाचारी मॉडल तैयार करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed