{"_id":"6aa7f021238b0ee0b701f5ef","slug":"students-understanding-of-environmental-issues-to-be-tested-quiz-tomorrow-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100967-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पर्यावरण के सवालों से परखी जाएगी विद्यार्थियों की समझ, क्विज कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पर्यावरण के सवालों से परखी जाएगी विद्यार्थियों की समझ, क्विज कल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने और उन्हें इससे जुड़ी समस्याओं की जानकारी देने के लिए 16 सितंबर को जिला स्तरीय पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग और एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के हर राजकीय स्कूल के तीन विद्यार्थियों की टीम हिस्सा लेगी।
इसमें आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में 40 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें नकारात्मक अंक होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छह टीमें अगले चरण में पहुंचेगी। दूसरे चरण में मंचीय प्रश्नोत्तरी के साथ दृश्य श्रव्य दौर भी होगा।
प्रतियोगिता में पर्यावरण, जैव विविधता, जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, अपशिष्ट प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और वायु प्रदूषण जैसे विषयों से सवाल होंगे। हरियाणा के पर्यावरण से जुड़े मुद्दे भी पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की पर्यावरण संबंधी जानकारी परखने के साथ उन्हें प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।