{"_id":"6a62051e043b70121f0e6e41","slug":"students-showcased-their-talent-at-the-farrukhnagar-block-level-cultural-festival-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95401-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्रुखनगर खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्रुखनगर खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फर्रुखनगर में बुधवार को खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोक संस्कृति और कला का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अपनी कला और हुनर को भी विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुआ। प्रतियोगिताएं दो वर्गों—कक्षा 5 से 8 और कक्षा 9 से 12—में आयोजित की गईं। दोनों वर्गों में रागिनी, स्किट, एकल लोकनृत्य और समूह लोकनृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी सुनीता यादव, प्राचार्या गीतिका शर्मा, स्कूल इंचार्ज नवीन कुमार तथा विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन भगवान सिंह और अनुराग ने किया। समापन पर सुनीता यादव ने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।