{"_id":"6a4d0def9be45e30a60a28a3","slug":"students-got-another-chance-for-admission-in-iti-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93791-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीआई में दाखिले के लिए छात्रों को मिला एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीआई में दाखिले के लिए छात्रों को मिला एक और मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 15 जुलाई तक करें ट्रेड और संस्थान का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेड और संस्थान चुनने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। अब विद्यार्थी 15 जुलाई तक अपनी पसंद का ट्रेड और आईटीआई चुन सकते हैं।
पहले यह प्रक्रिया 3 जुलाई तक पूरी की जानी थी, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन तो कर दिया है, लेकिन अभी तक ट्रेड या संस्थान का चयन नहीं किया है, वे निर्धारित समय के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय पर ट्रेड और संस्थान का चयन करना जरूरी है। इसके बाद मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।