फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   student give massage for stop usin g single use plastic

विद्यार्थियों ने दिया सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश

Wed, 02 Oct 2019 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
student give massage for stop usin g single use plastic
प्लास्टिक का प्रयोग न करने का दिया संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को अहिंसा दिवस के अवसर पर लोगों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ ली। इस दौरान छात्रों ने सोहना के मुख्य बाजार, सड़क, चौराहे व बस स्टैंड पर जाकर लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने डू नॉट यूज सिंगल प्लास्टिक के बैनर लेकर रैली निकाली और इसका प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर छात्रों ने दुकानदारों, खरीदारों व आम-लोगों को जूट से बने बैग उपहार के रूप में वितरित किए तथा दुकानदारों से प्लास्टिक की पॉलिथीन को बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने ग्राहकों से निवेदन किया कि वह सामान के लिए थैला भी साथ लाएं व प्लास्टिक के थैले का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने इस मुहिम के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस समर्पण भाव से विद्यार्थियों ने यह रैली निकाली ,वह काबिले तारीफ है। इस दौरान कुलसचिव डॉ. रितू बजाज, प्रो. आरएस राठौर, प्रो. अशोक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed