फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strong sunshine blossoms during the day but pollution persists

दिन में खिल तेज धूप लेकिन प्रदूषण बरकरार

Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Strong sunshine blossoms during the day but pollution persists
गुरुग्राम। जिले में अब धूप का असर भले ही बढ़ रहा हो लेकिन धुंध का असर अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। यही वजह है कि दिन में तेज धूप खिलने के बावजूद प्रदूषण का असर बना हुआ है। इसी क्रम में सोमवार को भी जिले में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 एसपीएम दर्ज किया गया। वहीं सुबह व शाम के समय ठंड का असर भी रहा।
विज्ञापन

दो दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का असर कम हुआ है लेकिन सुबह व शाम के समय अब भी ठंड का असर बरकरार है। वहीं धुंध का भी प्रभाव पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। नतीजा यह है कि सोमवार को जिले में समग्र एक्यूआई 271 एसपीएम दर्ज किया गया। सोमवार को शहर में न्यूनतम तापमान दो दिन पहले के मुकाबले 2 डिग्री बढ़कर 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व 3 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदूषण के मामले में सेक्टर-51 में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे और रात 8 बजे एक्यूआई 296 दर्ज किया गया जबकि विकास सदन में एक्यूआई 286 दर्ज किया गया। हालांकि, सोमवार को मौसम साफ रहा और दिन में अच्छी धूप भी खिली। पड़ोसी जिले फरीदाबाद में तो हालात और खराब रहे और एक्यूआई 352 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed