फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strong organization and disciplined workers are the biggest strength of BJP: Dr. Satish Poonia

मजबूत संगठन और अनुशासित कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : डॉ. सतीश पूनिया

Sun, 31 May 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Strong organization and disciplined workers are the biggest strength of BJP: Dr. Satish Poonia
प्रशिक्षण के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण का मंत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रविवार को टिकली रोड स्थित माधवगढ़ फार्म में भाजपा गुरुग्राम जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्तीकरण, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कार्य विस्तार विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन किया।
डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि संगठन विस्तार का अर्थ केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं और भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसका कर्मठ कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में जवाहर यादव ने सोशल मीडिया और आईटी मीडिया की बढ़ती भूमिका पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। कार्यकर्ताओं से तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण और सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, गार्गी कक्कड़, ऊषा प्रियदर्शी, बोधराज सीकरी, अजीत यादव, मनीष सैदपुर, बेगराज यादव, हितेष चौधरी, वरुण चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed