फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict action will be taken against those selling fake SIM cards

Gurugram News: फर्जी सिम बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 27 May 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those selling fake SIM cards
-साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस और दूरसंचार विभाग की संयुक्त बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस और दूरसंचार विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता हरियाणा टेलीकॉम सर्विस एरिया के अतिरिक्त महानिदेशक राधा चरण शाक्य और पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने की।


बैठक में फर्जी सिम कार्डों के जरिए हो रहे साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए सिम वेरिफिकेशन और केवाईसी प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सिम बेचते समय ग्राहकों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। दूरसंचार विभाग द्वारा “संचार साथी” पोर्टल और मोबाइल एप के उपयोग पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन




बैठक के दौरान सीईआईआर सिस्टम के माध्यम से चोरी और गुम मोबाइल फोन की रिकवरी में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला पुलिस को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने की जानकारी दी गई। इस उपलब्धि के लिए सिपाही संदीप कुमार, लक्ष्मण सिंह और हरकेश कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं साइबर सेल इंचार्ज एएसआई विनोद कुमार की कार्यशैली की भी सराहना की गई। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि फर्जी सिम बेचने वालों और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से जरूरत के अनुसार ही सिम खरीदने और किसी लालच में आकर सिम आगे बेचने से बचने की अपील की। बैठक में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स, पॉइंट ऑफ सेल एजेंटों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed