फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict action will be taken against societies that do not dispose of garbage

Gurugram News: कूड़े का निष्पादन न करने वाली सोसाइटियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against societies that do not dispose of garbage
निगम आयुक्त ने सारे होम्स सोसाइटी का किया दौरा, निष्पादन कार्यों की प्रशंसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कूड़े निष्पादन के कार्यों की प्रशंसा की। मौके पर उन्होंने पाया कि सोसाइटी में नियमों के अनुसार कूड़े का निष्पादन सही प्रकार से किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में आनी वाली जो सोसाइटियां नियमानुसार कूड़े का निष्पादन नहीं करेंगी, उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर आयुक्त आरडब्ल्यूए के निमंत्रण पर सोसाइटी की विजिट करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सैंकड़ों सोसाइटी आती हैं। इन सोसायटियों की आरडब्ल्यूए को सारे होम्स सोसाइटी से सीखना चाहिए। यह आरडब्ल्यूए कूड़ा निष्पादन की दृष्टि से बेहतर काम कर रही है। यदि आरडब्ल्यूए अपने रेजिडेंट्स को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए तो कूड़े की समस्या से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कूड़ा तो हम सब पैदा करते है, लेकिन उसके निष्पादन के लिए कोई भी नहीं सोचता। लोगों में ऐसी धारणा बनी हुई है कि कूड़े के उठान की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की है। नगर निगम अपने काम के प्रति सचेत है, लेकिन इस काम को लोगों की सहभागिता के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। नगर आयुक्त ने सोसाइटी प्रांगण में पौधरोपण किया और सोसाइटी की ओर से गरीब बच्चों के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क स्कूल का दौरा भी किया। आरडब्ल्यूए द्वारा नगर आयुक्त अशोक कुमार गर्ग को सम्मानित किया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सारे होम्स आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीण मलिक ने बताया कि सोसाइटी की ओर से कूड़े के निष्पादन के लिए बेहतर काम किया जा रहा है। हाॅर्टिकल्चर वेस्ट का पूर्णतः आयुर्वेदिक तरीके से निपटान किया जाता है। गंदे पानी को भी ट्रीट करके उसका उपयोग पार्कों और ग्रीन बेल्ट में किया जाता है। इस मौके पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (एसबीएम) तुषार यादव, सेनिटेशन ऑफिसर एमएस सोढ़ी, जेई आसीफ खान, एसबीएम कंसल्टेंट जेनिथ चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed