{"_id":"69ea26d4587914b07a07c0d7","slug":"strict-action-taken-against-single-use-plastic-in-sadar-bazaar-40-kg-of-material-seized-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85786-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सदर बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई, 40 किलो सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सदर बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई, 40 किलो सामान जब्त
विज्ञापन
एमसीजी व एचएसपीसीबी की संयुक्त टीम का अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सदर बाजार में नगर निगम गुरुग्राम और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) नॉर्थ की संयुक्त टीमों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और वितरण करने वाले लोगों के चालान किए गए। अभियान के तहत लोगों को कपड़े और कागज के बैग जैसे पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
एसडीओ आशीष गहलावत ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 40 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक सामान जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य केवल नियम लागू करना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है। उन्होंने दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी संचालकों और स्थानीय लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी दी।