फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Strict action should be taken against those who attacked Rakesh Tikait'

‘राकेश टिकैत पर हमला करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई’

Sat, 03 Apr 2021 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
'Strict action should be taken against those who attacked Rakesh Tikait'
गुरुग्राम। किसान आंदोलन एवं मांगों के समर्थन में गुरुग्राम के राजीव चौक के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों एवं मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत पर हमले की निंदा की है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाए। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का प्रतिनिधिमंडल किसान नेता राकेश टिकैत से मिला और उनका हाल-चाल जाना। किसानों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी किसान उनके साथ हैं। प्रतिनिधिमंडल में संतोख सिंह, आरएस राठी, बीरू सरपंच सहित अन्य किसान नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला एक राजनीतिक षड्यंत्र है। पूरा किसान समुदाय राकेश टिकैत के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार राकेश टिकैत की लोकप्रियता से घबरा गई है। सरकार षड्यंत्र रचकर किसानों के इस आंदोलन को तोड़ना चाहती है। क्योंकि किसान महापंचायतों में भारी भीड़ उमड़ रही है और किसान आंदोलन अब एक जनआंदोलन बन चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के आक्रोश को देखते हुए तीनों काले कानून रद्द कर देने चाहिए, ताकि यह आंदोलन खत्म हो सके। शनिवार को धर्मबीर प्रवाल, अनिल पंवार, ऊषा सरोहा, नवनीत रोजखेडा, देवीका सिवाच, समुन हुड्डा, अरुण शर्मा एडवोकेट, प्रीतम चौहान एडवोकेट, योगेंद्र सिंह, मनीष, हरि सिंह, भारती देवी, विजय, रमेश, उम्मेद सिंह, इन्द्रजीत सिंह, कमलजीत, बिरेंद्र सिंह, दयानंद शर्मा, योगेश कुमार, सतवीर, मुकेश, आकाश, संजय, धर्मवीर, ईश्वर सिंह सहित काफी संख्या में किसान धरना स्थल पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed