फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict action in case of animals roaming in the open

Gurugram News: खुले में घूमने वाले पशुओं के मामले में सख्त कार्रवाई

Thu, 14 Aug 2025 11:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 14 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Strict action in case of animals roaming in the open
- नगर निगम द्वारा डेयरी संचालकों तथा खुले में घुमाने वाले पशुओं के मालिकों पर भी की जा रही कार्रवाई
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर खुले में घूमने वाले पशुओं से शहर को मुक्त कराने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने अभियान तेज कर दिया है। निगम की टीमें प्रतिदिन ऐसे पशुओं को पकड़कर उन्हें गोशालाओं और नंदीशालाओं में भेज रही हैं।




अब तक अभियान के तहत 89 पशुओं को पकड़ा जा चुका है। वहीं, अपने पशुओं को खुले में छोड़ने वाले 10 डेयरी संचालकों पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा खुले में घूमते हुए पकड़े गए पशुओं के मालिकों से भी 37,800 रुपये का दंड वसूला गया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान को और तेज करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पशु पकड़ने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है और टीमों को पुलिस बल भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि कार्य में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जा सके। नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डॉ. प्रीतपाल सिंह ने बताया कि खुले में घूमने वाले पशुओं की समस्या शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था दोनों को प्रभावित करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed