{"_id":"6a0768dcd720414ecd019e94","slug":"strict-action-against-those-filing-false-cases-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112077-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर सख्ती
विज्ञापन
नूंह। जिले में झूठे मुकदमे दर्ज कराकर लोगों को प्रताड़ित करने वाले सात मामलों में शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें छह मामले थाना पिनगवां और एक मामला थाना बिछौर से संबंधित है। जिला पुलिस ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतकर्ताओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 217 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में कलंदरा पेश किया जाए।
जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित शिकायतकर्ताओं ने झूठी शिकायत देकर मुकदमे दर्ज कराए थे। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी थी, जिसके बाद अब शिकायतकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई वाले मामलों में थाना पिनगवां के अभियोग संख्या 74, 10, 199, 161, 216 और 80 शामिल हैं, जबकि थाना बिछौर के अभियोग संख्या 25 में भी शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद