{"_id":"6a26d46bd1b94958aa0ad1c4","slug":"street-construction-work-stopped-for-five-months-complaint-given-to-the-municipal-chairman-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90653-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पांच माह से गली का निर्माण कार्य बंद, नपा चेयरमैन को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पांच माह से गली का निर्माण कार्य बंद, नपा चेयरमैन को दी शिकायत
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य कराने की मांग की, समाधान नहीं होने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। नगर की रविदास कॉलोनी में पिछले करीब पांच माह से गली के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन को शिकायत दी। सोमवार को कॉलोनी के लोग एकजुट होकर नपा चेयरमैन बीरबल से मिले और उन्हें नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र दिया। पत्र में नगर पालिका प्रशासन, उपचेयरमैन तथा ठेकेदार के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गली निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए, सीवर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
स्थानीय लोगों ने शिकायत में कहा कि गली निर्माण कार्य के लिए 15 फरवरी को उखाड़ दिया गया था। इसके बाद से निर्माण कार्य लगभग ठप पड़ा हुआ है। गली अधूरी होने के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। जगह-जगह गड्ढे होने से बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि गली में अक्सर सीवर का गंदा पानी भरा रहता है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैलती है।
लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने का भी कोई लाभ नहीं हुआ। उनका आरोप है कि वार्ड-6 से पार्षद को कई बार फोन किए गए, लेकिन उन्होंने फोन तक उठाना उचित नहीं समझा। इससे लोगों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोग बोले-कई महीने पहले उखाड़ कर छोड़ दी थी सड़क
गली को निर्माण कार्य के लिए कई महीने पहले उखाड़ दिया गया था, लेकिन उसके बाद से निर्माण कार्य लगभग ठप पड़ा हुआ है। -महेश कुमार वार्ड-6
गली अधूरी होने के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। -मुकेश कुमार वार्ड-6
गली निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए, सीवर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए व लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। -जितेन्द्र यादव वार्ड 6
वार्ड 6 की रविदास कालोनी की गली निर्माण 15 फरवरी को तोड़ी थी तब से निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ । जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। -मनीष यादव वार्ड 6
-- -- -- -- -- --
मेरे संज्ञान में मामला आज ही आया है जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जेई को बोल दिया और नपा जेई को बोल दिया है जल्दी गली निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। - बीरबल सैनी, चेयरमैन, नगरपालिका फर्रुखनगर