फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stray animals at Tulip Chowk cause trouble for pedestrians

Gurugram News: ट्यूलिप चौक पर लावारिस पशुओं से राहगीर परेशान

Sun, 07 Dec 2025 04:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 04:38 PM IST
विज्ञापन
Stray animals at Tulip Chowk cause trouble for pedestrians
बादशाहपुर। बादशाहपुर स्थित ट्यूलिप चौक पर लावारिस पशुओं के घूमने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौक के चारों ओर बाजार होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही हमेशा अधिक रहती है। साथ ही सड़क पर घूमते और बीच रास्ते बैठ जाने वाले पशु ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर देते हैं। बादशाहपुर के रहने वाले दिनेश यादव का कहना है कि लावारिस पशुओं के कारण सड़क पर वाहन लेकर निकलना कठिन होता है। अक्सर देखा जाता है कि गाय और बैल चौक के बीच ही डेरा जमा लेते हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं और कुछ ही मिनटों में जाम की लंबी लाइन लग जाती है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है। जब शाम के समय बाजार में भीड़ बढ़ती है। दुकानदार राजेश का कहना है कि लावारिस पशुओं के कारण आए दिन जाम लगता है, जिससे दुकानदारी भी प्रभावित होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed