फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stole in neck, child dies in sports

गले में फंदा लगने के कारण दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत -

Sun, 14 Feb 2021 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Stole in neck, child dies in sports
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना अंतर्गत शांतिनगर इलाके में रविवार को खेल के दौरान गले में फंदा लगने के कारण दम घुटने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई, जब खेलने के दौरान बच्चे के गले में फंदा फंस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शिवाजी नगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल ने बताया कि शांतिनगर कॉलोनी में रहने वाले योगेंद्र खांडसा मंडी में आढ़ती हैं। रविवार को उनका बेटा विशाल कमरे के अंदर खेल रहा था। उसने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। खेलने के दौरान विशाल ने कमरे में रखे स्टोल को अपने गले में फंसा रखा था जबकि दूसरा छोर खिड़की में बंधा हुआ था। कथित तौर पर खिड़की से फिसलने के दौरान गले में फंसा स्टोल का फंदा टाइट हो गया, जिसके कारण उसका दम घुट गया। इसके बाद भी परिजन बच्चे को स्थानीय पुष्पांजलि अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed