फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   STF team arrested a arm supplier

एसटीएफ की टीम ने हथियार सप्लायर धरा

Thu, 22 Aug 2019 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
STF team arrested a arm supplier
एसटीएफ की टीम ने हथियार सप्लायर धरा
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली, हरियाणा और यूपी के नामी गिरोहों को हथियारों की सप्लाई करने वाले शातिर हथियार तस्कर प्रवीण चौधरी को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की कोबरा टीम ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बदमाश पर कई राज्यों में एक दर्जन से अधिक हत्या, लूट व अवैध हथियारों के मामले दर्ज है। एसटीएफ की रिमांड में आरोपी ने दिल्ली-एनसीआर में 150 से अधिक अवैध हथियारों की सप्लाई करने का खुलासा किया है। कोबरा टीम के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार के मुताबिक आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है कि वह कहां और कैसे हथियारों को बेच चुका है।

निरीक्षण संदीप कुमार के मुताबिक साल 2013 में गुरुग्राम सहित दिल्ली-एनसीआर के शहरों में वह अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सुंदर/बलराज भाटी गैंग, बलराज भाटी गैंग, अनिल दुजाना गैंग व नीटू डाबोदिया गैंग के सदस्यों को कई हथियारों की सप्लाई कर चुका है। इन हथियारों को बिहार और मध्यप्रदेश से तस्करी कर इन्हें दोगुने दामों पर बेचता था। एसटीएफ के मुताबिक आरोपी इन गिरोह के सदस्यों को किराये पर भी हथियार उपलब्ध कराता था। पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बादशाहपुर थाना क्षेत्र में भारत ज्वैलर्स में हुई लूट की वारदात में भी चौधरी ने अहम भूमिका निभाई थी। बदमाश यहां पर किसी दूसरे बदमाश से किसी के हत्या कराने की जुगत में था। इससे पहले एसटीएफ ने बुधवार रात को दबोच लिया। आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है जिसमें कई मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed