फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   State's pride increased by successful hosting of Startup 20 Summit: CM

स्टार्टअप 20 शिखर कार्यक्रम की सफल मेजबानी से बढ़ा प्रदेश का गौरव : सीएम

Wed, 05 Jul 2023 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
State's pride increased by successful hosting of Startup 20 Summit: CM
स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल बंडारुदत्तात्रेय और मुख्यमंत्र
मुख्यमंत्री समारोह में विदेशी मेहमानों के साथ रात्रि भोज करने पहुंचे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अतिथि देवो भव की परंपरा निभाते हुए जिले में स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक आयोजित कर प्रदेश ने अंतरराष्ट्रीय मंच का ध्यान आकर्षित किया है। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने स्टार्टअप 20 शिखर बैठक के बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप 20 शिखर कार्यक्रम की सफल मेजबानी से प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
मनोहर लाल ने आभार जताते हुए कहा कि जी-20 में शामिल स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन स्टार्टअप के पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त करेगा। नए उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देगा। यह भविष्य के लिए उत्तम संकेत है। मुख्यमंत्री दो दिवसीय स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में विदेशी मेहमानों के साथ रात्रि भोज करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

स्टार्टअप कॉन्क्लेव में स्टार्टअप से जुड़े नवोदित उद्यमियों ने अपने सफल प्रयोगों का प्रदर्शन किया। स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन में पहुंचे विदेशी मेहमानों ने आयोजन के उद्देश्यों व सार्थक चर्चाओं को बेहद उपयोगी बताया। बैठक में मेजबान राज्य हरियाणा के आतिथ्य सत्कार व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रशंसा भी हुई। समापन समारोह में स्टार्टअप 20 चेयर डॉ. चिंतन वैष्णव, गुरुग्राम के मंडल आयुक्त आरसी बिढ़ान, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन सहित केंद्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed