फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Spread awareness about a plastic-free lifestyle, nutrition, and de-addiction.

Gurugram News: प्लास्टिक मुक्त, पोषण और नशा मुक्ति पर फैलाई जागरूकता

Sat, 26 Sep 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Spread awareness about a plastic-free lifestyle, nutrition, and de-addiction.
सेवा संकल्प अभियान के तहत 15,800 से अधिक लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले में शुक्रवार को सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल के अंतर्गत जनसेवा और जनजागरूकता गतिविधियां जारी रहीं। इन कार्यक्रमों में प्लास्टिक मुक्त अभियान, फिट इंडिया, पोषण, एनीमिया और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई गई। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इन गतिविधियों में 15,800 से अधिक लोगों ने भागीदारी की।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत गुरुग्राम के 333 आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम हुए। इनमें करीब 15,304 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। इन केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को भी समुदाय के समक्ष सम्मानित किया गया। उच्चतर शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से कई शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय पॉलीटेक्निक मानेसर में मेदांता फाउंडेशन के साथ एनीमिया और प्रजनन स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य वार्ता हुई। इसमें करीब 245 छात्राओं और महिला स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 में पोषण और एनीमिया पर व्याख्यान में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-52 और मानेसर में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में फिट इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत खेल गतिविधियां हुईं। यहां प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ भी दिलाई गई। राजकीय महाविद्यालय जटौली मंडी में भी फिट इंडिया के तहत स्पोर्ट्स सेशन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा मुक्ति पर आधारित फिल्म दिखाई
निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल कॉलेज, सोहना में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर आधारित एक फिल्म भी दिखाई गई। प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed