{"_id":"68d15d28728dccb93901f920","slug":"sports-mahakumbh-starts-tomorrow-1150-players-will-participate-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67936-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल महाकुंभ कल से, 1,150 खिलाड़ी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल महाकुंभ कल से, 1,150 खिलाड़ी होंगे शामिल
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से खेल महाकुंभ का दूसरा चरण किया गया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेलों को नई दिशा देने और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से खेल विभाग की ओर से खेल महाकुंभ का दूसरा चरण 24 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम में आयोजित की जा रही है। इस बार खेल महाकुंभ का आयोजन आठ जिलों में किया जा रहा है। इसमें गुरुग्राम के साथ-साथ अंबाला, कुरूक्षेत्र, जींद, पलवल, पानीपत, सोनीपत और पंचकूला शामिल है।
गुरुग्राम में इस खेल महाकुंभ के तहत क्रिकेट और वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं होंगी। विशेष बात यह है कि जहां एक ओर बाहरी जिलों के खिलाड़ी गुरुग्राम में प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे, वहीं दूसरी ओर गुरुग्राम के भी अनेक खिलाड़ी अन्य जिलों में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इनमें कुश्ती, एथलेटिक्स, कबड्डी, कराटे, हॉकी, टेबल टेनिस और अन्य पारंपरिक खेल शामिल हैं।
जिला खेल विभाग अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुग्राम में लगभग 1,150 खिलाड़ी भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। उनके ठहरने और खाने-पीने की संपूर्ण व्यवस्था खेल विभाग की ओर से की जाएगी। मंगलवार की शाम को खिलाड़ी गुरुग्राम पहुंच जाएंगे। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था जिले के सरकारी विद्यालय में की गई है। जहां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इस्लामपुर में 184 खिलाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नखरौला में 584 खिलाड़ियों और राजकीय विद्यालय, सुखराली में 382 खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था की गई है।