फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sports coach found 8 coaches missing in stadium, action instructions

खेल मंत्री को स्टेडियम में गायब मिले 8 कोच, कार्रवाई के निर्देश

Tue, 15 Dec 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sports coach found 8 coaches missing in stadium, action instructions
गुरुग्राम। खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह सुबह नेहरू स्टेडियम में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ कोच गैरहाजिर मिले। जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

खेल मंत्री सोमवार सुबह पौने सात बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मास्क लगा रखा था और उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी नहीं थे, लिहाजा उनको कोई नहीं पहचान सका। यहां मौजूद कोच व खिलाड़ियों ने समझा की कोई खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आया है। उन्होंने स्टेडियम का जायजा लिया। हॉकी एस्ट्रोटर्फ के खस्ताहाल पाए जाने पर जल्द ही नवीनीकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को भी स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम से उनका पुराना नाता रहा है। वे अपने खेल कैरियर के दौरान इस मैदान में अभ्यास कर चुके हैं।
विज्ञापन

नई खेल नीति पर हो रहा है काम
खेल मंत्री ने कहा कि खेलों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष काम किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार जल्द ही नई खेल नीति तैयार करने जा रही है। पुरानी खेल नीति में बदलाव करके नए प्रावधान शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
8 प्रशिक्षकों में से 4 प्रशिक्षक अवकाश पर चल रहे थे। इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंप दी गई है। - जेजी बनर्जी, जिला खेल अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed