फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Speeding Car Hits Youth; Dies During Treatment

Gurugram News: तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Sat, 11 Apr 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Speeding Car Hits Youth; Dies During Treatment
बाइक को साइड में रोककर सड़क पर पड़ी पाइप को उठा रहा था युवक
विज्ञापन

पालम विहार थाने की पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में 8/9 अप्रैल की रात को सड़क से पाइप हटा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृत युवक की पत्नी शोभा की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पहचान न्यू पालम विहार निवासी हरिंद्र नाथ के रूप में हुई है। वह एक राइड कंपनी में चालक की नौकरी करता था। 8/9 अप्रैल की रात को ड्यूटी खत्म करके न्यू पालम विहार जा रहा था। मनिपाल अस्पताल के पास सड़क पर एक पाइप पड़ा था। उसने अपनी बाइक साइड में रोककर पाइप हटाने लगा। इसी दौरान रेजांगला चौक की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हरिंद्र नाथ को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। 9 मार्च की सुबह करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि कार चालक आनंद यादव निवासी धर्म कॉलोनी को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed