फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Space provided for weightlifting athletes to practice

Gurugram News: वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उपलब्ध कराई गई जगह

Tue, 16 Dec 2025 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Space provided for weightlifting athletes to practice
नेहरू परिसर के ताइक्वांडो कोर्ट में करेंगे, वेटलिफ्टिंग कोर्ट को खेल विभाग ने जर्जर घोषित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों के दबाव के बाद अब जिला खेल विभाग ने खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए जगह उपलब्ध कराई है। खिलाड़ियों को नेहरू स्टेडियम परिसर में ही ताइक्वांडो कोर्ट में अभ्यास के लिए अस्थायी जगह उपलब्ध करवा दी गई है। इन खिलाड़ियों की 23 दिसंबर से ओपन स्टेट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता होनी हैं, जिसके लिए खिलाड़ियों को अभ्यास स्थल की व्यवस्था बेहद जरूरी थी। खिलाड़ियों का कहना है कि अचानक ट्रेनिंग हॉल बंद हो जाने से उनकी तैयारी प्रभावित हो रही थी। प्रतियोगिता नजदीक होने के कारण मानसिक दबाव भी बढ़ रहा था। लेकिन अब जगह मिलने से कुछ राहत जरूर मिली है।
नेहरू स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों के अभ्यास हॉल को खेल विभाग और पीडब्ल्यूडी की ओर से कंडम घोषित कर दिया था। इसके बाद खिलाड़ियों में भारी रोष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने इस फैसले के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और खेल विभाग को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया था।
विज्ञापन


खिलाड़ी बोले-अभ्यास शुरू होने से बढ़ा आत्मविश्वास
हम कई सालों से नेहरू स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। अचानक हॉल बंद होने से हमारी तैयारी रूक गई थी। अब ताइक्वांडो कोर्ट में जगह मिली है, जिससे हम स्टेट मैच की तैयारी जारी रख पाएंगे। - पीयूष
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडम घोषित होने के बाद हम काफी परेशान थे। प्रतियोगिता नजदीक है। अब अभ्यास शुरू हो गया है, इससे आत्मविश्वास बढ़ा है। - तुषार पुनिया

23 दिसंबर को ओपन स्टेट मैच है, ऐसे में अभ्यास सबसे जरूरी था। विरोध करने के बाद प्रशासन ने हमारी बात सुनी, इसके लिए हम आभारी हैं। - नंदिनी

हमने खेल विभाग को आवेदन इसलिए लिखा था ताकि हमारी आवाज ऊपर तक पहुंचे। फिलहाल जगह मिल गई है, लेकिन वेटलिफ्टिंग के लिए सुरक्षित और अलग हॉल की जरूरत है। - निकिता

-------

खिलाड़ियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नेहरू स्टेडियम में ही ताइक्वांडो कोर्ट में अभ्यास के लिए जगह उपलब्ध करवाई गई है। खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। आगे भी स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। -आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed