फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SP gave one district, one mafia to the state: Brijesh Pathak

सपा ने प्रदेश को दिया वन डिस्ट्रिक वन माफिया : बृजेश पाठक

Wed, 03 Apr 2024 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
SP gave one district, one mafia to the state: Brijesh Pathak
- उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडों और माफिया का था राज, जबरन लेते थे टेंडर
विज्ञापन

- प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद गायब हो गए हैं गुंडे और माफिया

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि योगी सरकार ने जहां वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को पहचान दिलाने का काम किया। वहीं पूर्व की सपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक वन माफिया देने का काम किया था। तब राज्य में गुंडों और माफिया का राज था। अधिकारियों को डरा धमकाकर जबरन टेंडर लिए जाते थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद स्थितियां बदल गईं। आज प्रदेश से गुंडे और माफिया गायब हो गए हैं। कानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश नंबर-वन है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की छवि बदल दी है। उपमुख्यमंत्री बुधवार को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ़ महेश शर्मा के समर्थन में शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस व सपा पर हमला बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन कभी सफल नहीं हुआ। गठबंधन की राजनीति करने वाले भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हैं। परिवारवाद की राजनीति करने वाले इन लोगों को कार्यकर्ताओं और आमजनों के हितों की चिंता नहीं है। गठबंधन के दल सिर्फ परिवार के लोगों को बढ़ाने में जुटे है। जबकि भाजपा में अगला अध्यक्ष कौन होगा यह किसी को नहीं पता। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, इसमें पीछे की कतार में बैठने वाला भी आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद दो बड़ी चुनौतियां थीं। वैश्विक स्तर पर देश की सही तस्वीर पेश करना और गरीबी व अमीरी के बीच की खाई को पाटना। सरकार ने गरीब कल्याण योजना चलाकर जीवन स्तर ऊपर उठाया। घर- घर शौचालय देकर महिलाओं के लिए इज्जत से जीने का काम किया। उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और स्कूलों की कायाकल्प आदि काम किए हैं। मोदी के शासन काल में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। देश बड़ी ताकत बनकर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आने वाला पांच साल निर्णायक होगा। उन्होंने कहा कि पहले बुलडोजर नहीं निकलता था। अब निकलता है तो लगता है कि किसी माफिया पर कार्रवाई होने जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदेव रावल ने की।


जातिवाद व धर्मवाद की राजनीति करने वाले 15 साल कहां थे : डॉ़ महेश शर्मा
सांसद डॉ़ महेश शर्मा ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि चुनाव में जातिवाद व धर्मवाद की राजनीति करने वाले 15 साल कहां थे। प्रदेश में बसपा की एक सीट नहीं है और सपा की तीन सीटें हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टियों का क्या अस्तित्व है। उन्होंने मोदी के प्रधानमंत्री बनने में आहुति डालने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट की अहमियत बताते हुए अपने-अपने क्षेत्र में 80 फीसदी वोटिंग कराने का लक्ष्य दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, पूर्व मंत्री हरिश्चंद भाटी, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, रालोद जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, अजित सिंह दौला, इंद्रवीर भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, दादरी ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील भाटी, बिजेंद्र भाटी, योगेंद्र चौधरी, योगेश चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, विजय नागर, कर्मवीर आर्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed