फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Somewhere property dealers and clothing stores, 19 buildings sealed

कहीं प्रॉपर्टी डीलर तो कहीं कपड़ों की दुकान, 19 भवन सील किए

Sat, 16 Jul 2022 12:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क्र, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क्र, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Somewhere property dealers and clothing stores, 19 buildings sealed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) ने वाटिका नेक्सट इंडिया आवासीय सोसाइटी में व्यावसायिक गतिविधि संचालित होने पर 19 भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की। इनमें कहीं पर डेंटल क्लीनिक, कपड़ों की दुकान, प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस, बुटीक आदि संचालित हो रहे थे।

विज्ञापन


डीटीपी प्रवर्तन की ओर से वाटिका नेक्स इंडिया सोसाइटी में क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर पिछले दिनों सर्वे का कार्य कराया गया था। क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत की थी कि आवासीय सोसाइटी में कुछ लोग व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं, जिससे असहज स्थिति पैदा हो जाती है। सर्वे में 150 आवासीय इकाइयां ऐसी पाई गईं, जिसमें व्यावसायिक गतिविधियां हो रही थीं। सभी को विभाग की ओर से नोटिस दिया गया। नोटिस के बाद कुछ भवन स्वामियों ने अपनी गतिविधियां बंद कर दीं।
विज्ञापन


फिर से जांच कराई गई तो 19 भवन स्वामी ऐसे पाए गए, जिन्होंने अपनी गतिविधियां बंद नहीं की थीं। इनमें मकान नंबर-31 में स्टार रियलिटी नाम से प्रापर्टी डीलर का ऑफिस चल रहा था। मकान नंबर-ई वन-51 में कंटीन्यूआ नाम से न्यूरोपैथी सेंटर चल रहा था। मकान नंबर- ई वन 20 में कैड्स मेडी क्लीनिक संचालित हो रहा था। मकान नंबर- ई वन-02 में शर्मा एस्टेट नाम से प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस चल रहा था। मकान नंबर- ई वन-37 में ईवा क्लीनिक चल रहा था। इसी तरह अन्य भवनों में भी किसी न किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि चल रही थी। मंगलवार को डीटीपी प्रवर्तन अमित मधोलिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और इन सभी भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed