{"_id":"64a17ea6054ad23a38074f66","slug":"soil-collapsed-while-removing-dilapidated-well-two-died-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-8804-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जर्जर कुएं का फर्मा हटाते समय ढही मिट्टी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जर्जर कुएं का फर्मा हटाते समय ढही मिट्टी, दो की मौत
विज्ञापन
गांव जराउ में कुएं की फर्मे हटाने के दौरान मिट्टी गिरने से दबे लोगों को निकालते ग्रामीण।
जर्जर कुएं का फर्मा हटाते समय ढही मिट्टी, दो की मौत
फर्रुखनगर के गांव जराउ की घटना, कुएं को ठीक करने का चल रहा था काम
-कुएं में मिट्टी का कटाव रोकने के लिए लगाया गया था फर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के गांव जराउ में रविवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एक जर्जर कुएं को ठीक करने के लिए फर्मा हटाते समय मिट्टी भर भरा कर गिर गई। इस हादसे में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस व अन्य लोग पहुंचे।
पुलिस के अनुसार गांव जराउ में रहने वाले मुकेश के खेत में कुआं बना हुआ है। कुआं जर्जर होने के कारण मुकेश इसे सही कराने का काम करा रहे थे। इस काम में उनके घर में ही रहने वाले मनोज और पास के गांव सिवाड़ी निवासी 54 वर्षीय राजेंद्र समेत पांच लोग लगे हुए थे। मनोज व राजेंद्र कुएं के अंदर और बाकी तीन मजदूर ऊपर खड़े थे। दोनों लोगों ने कुएं के ऊपर साइड में लगे हुए फर्मे निकाल दिए थे और नीचे साइड के फर्मे निकाल रहे रहे थे, इसी दौरान ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर गई। इसमें दोनों दब गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। राहत बचाव कार्य शुरू कर उन्हें निकाला गया। एंबुलेंस से घायलों को फरुखनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मनोज बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे। वह तीन साल से मुकेश के घर पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
174 के तहत दर्ज कराया गया मामला
सिवाड़ी निवासी राजेंद्र के बेटे मंगल ने फर्रुखनगर थाने में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत में घटना के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया। वहीं पुलिस ने मनोज के स्वजन को भी घटना की सूचना दी है। इसके साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।