{"_id":"64a234398f091177280ed8a5","slug":"soil-collapsed-during-digging-of-old-well-two-died-due-to-being-buried-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: पुराने कुएं की खोदाई के दौरान मिट्टी ढही, दबने से दो की मौत; परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: पुराने कुएं की खोदाई के दौरान मिट्टी ढही, दबने से दो की मौत; परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Mon, 03 Jul 2023 08:06 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 03 Jul 2023 08:06 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार गांव जराऊ में रहने वाले मुकेश के खेत में कुआं बना हुआ है। कुआं जर्जर होने के कारण मुकेश इसे ठीक कराने का काम करा रहा था। इस काम में उनके घर में ही रहने वाले मनोज और पास के गांव सिवाड़ी निवासी राजेंद्र समेत पांच लोग लगे हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के फर्रुखनगर के गांव जराऊ में रविवार की सुबह पुराने कुएं की खोदाई करते समय मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने दोनों मजदूरों को निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव जराऊ में रहने वाले मुकेश के खेत में कुआं बना हुआ है। कुआं जर्जर होने के कारण मुकेश इसे ठीक कराने का काम करा रहा था। इस काम में उनके घर में ही रहने वाले मनोज और पास के गांव सिवाड़ी निवासी राजेंद्र समेत पांच लोग लगे हुए थे। मनोज व राजेंद्र कुएं के अंदर और बाकी तीन मजदूर ऊपर खड़े थे। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर गई। इसमें राजेंद्र और मनोज दब गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। बचाव कार्य शुरू कर उन्हें निकाला गया। एंबुलेंस से घायलों को फर्रुखनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज बिहार के अररिया जिले का रहने वाला था। वह तीन साल से मुकेश के घर पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
सिवाड़ी निवासी राजेंद्र के बेटे मंगल ने फर्रुखनगर थाने में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत में घटना के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया। वहीं पुलिस ने मनोज के परिजनों को भी घटना की सूचना दी है। इसके साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।