फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna MLA Tejpal Tanwar accused the organization of neglect

Gurugram News: सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने संगठन पर लगाया अनदेखी का आरोप

Tue, 22 Jul 2025 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Sohna MLA Tejpal Tanwar accused the organization of neglect
- समर्थकों को मनोनीत पार्षदों व ग्रीवेंस कमेटी का सदस्य नहीं बनाने पर खफा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने क्षेत्र में भाजपा संगठन द्वारा मनोनीत पार्षदों व ग्रीवेंस कमेटी सदस्यों की नियुक्ति पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। विधायक ने नियुक्ति पर भाजपा संगठन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। इसका वीडियो इलाके के सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की डिनर डिप्लोमेसी की चर्चाओं को भाजपा पार्टी व सरकार अभी तक भी पूर्ण रूप से थाम भी नहीं पाई कि सोहना भाजपा विधायक तेजपाल तंवर ने एक वीडियो के माध्यम से भाजपा संगठन पर हल्ला बोल दिया है। उन्होंने संगठन पर अनदेखी करने का जमकर आरोप लगाया है। विधायक का आरोप है कि सम्मानदायक पदों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को दरकिनार करके चाटुकारों की नियुक्ति की गई है। जिनको नियुक्त करने में उनसे पूछा तक भी नहीं गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि नगरनिगम के चुनावों में विरोधियों को भाजपा पार्टी की टिकट देकर उनका अपमान किया गया है। ऐसे लोग करीब 20 वर्षों से उनके व भाजपा के धुर विरोधी रहे हैं।
विज्ञापन

दो बार सोहना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर विधायक बने तेजपाल तंवर शुरू से ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। भाजपा में संगठन के कई पदों पर कार्य कर चुके तेजपाल तंवर पहली बार वर्ष 2014 में विधायक चुने गए थे। उसके बाद वर्ष 2024 में दूसरी बार भाजपा की टिकट पर विधायक चुने हैं। किंतु मात्र चंद महीनों में ही विधायक तेजपाल तंवर भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली से खफा होने लगे हैं। जिनके बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed