फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Soch Gurugram' portal started for development and removal of problems

विकास और समस्याएं दूर करने के लिए ‘सोच गुरुग्राम’ पोर्टल शुरू

Fri, 11 Dec 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
'Soch Gurugram' portal started for development and removal of problems
गुरुग्राम। जिले के विकास, समस्याओं के समाधान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में अब स्थानीय निवासी भी अहम भूमिका निभा सकेंगे। जिला प्रशासन ने इन मामलों में स्थानीय निवासियों की राय लेने के लिए ‘सोच गुरुग्राम’ नामक पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल पर स्थानीय निवासी अपने सुझाव साझा कर सकेंगे। sochgurugram.in से इस पोर्टल पर पहुंचा जा सकता है। शुक्रवार को उपायुक्त अमित खत्री ने इसे लांच किया।
विज्ञापन

उपायुक्त अमित खत्री ने कहा कि ‘सोच गुरुग्राम’ पोर्टल नागरिकों के अच्छे सुझाव लेने के लिए लांच किया गया है। इसके पीछे प्रशासन व नागरिकों द्वारा उन विचारों व सुझावों को लागू करके सभी के लिए अच्छी व्यवस्था कायम करने की मंशा है। दरअसल आम जनता में भी ऐसे लोग हैं जो अलग-अलग क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। ऐसे लोगों की विशेषज्ञता का लाभ प्राप्त करना ही इस पोर्टल का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त होने वाले सुझावों का नागरिकों में से चयनित विशेषज्ञों की अलग-अलग टीमें अध्ययन करेंगी। फिलहाल विभिन्न कंपनियों में कार्यरत सात-आठ विशेषज्ञों को जोड़ा गया है और आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। वे क्रियान्वित होने लायक सुझाव को जिला प्रशासन के पास भेजेंगे। इसके अलावा ऐसे सुझाव देने वाले व्यक्ति उसके शुरू से लेकर क्रियान्वयन होने तक पूरी प्रक्रिया का हिस्सा रहेंगे। नागरिक सुझाव देने के साथ यह भी बता सकते हैं कि उसे कैसे क्रियान्वित किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नागरिक सदैव अपने देश, प्रदेश व शहर की उन्नति और अच्छी गवर्नेंस में योगदान देना चाहते हैं और अपने कार्यों से ही नहीं, बल्कि विचारों व सुझावों के माध्यम से अंतर लाने के लिए तत्पर रहते हैं, लेकिन इसके लिए कोई प्लेटफॉर्म एवं माध्यम नहीं मिलता। अब जिले के निवासियों को ‘सोच गुरुग्राम’ नामक पहल से वह प्लेटफॉर्म मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर पर्यावरण को साफ रखने, प्रभावी व बेहतर पुलिस व्यवस्था, सबके लिए शिक्षा, बेहतर गवर्नेंस के लिए तकनीक का प्रयोग, खेल सुविधाएं बढ़ाने, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, रोजगार के अवसर सृजित करने, कचरे व पानी का बेहतर प्रबंधन आदि के क्षेत्रों के सुझाव दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed