{"_id":"6a70e8ae6aaeb27fc5001c78","slug":"smart-cards-being-issued-for-gurugram-city-buses-two-rupee-discount-on-fares-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96647-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुगमन सिटी बसों में बनाए जा रहे स्मार्ट कार्ड, किराये में दो रुपये का डिस्काउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुगमन सिटी बसों में बनाए जा रहे स्मार्ट कार्ड, किराये में दो रुपये का डिस्काउंट
विज्ञापन
कार्ड रिचार्ज करके यात्री कर रहे सफर, खुले रुपयों का झंझट खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुगमन सिटी बसों में परिचालकों द्वारा ही स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। स्मार्ट कार्ड 50 रुपये में बनाया जाता है, जिसको यूपीआई के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकता है। स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करके टिकट लेकर सिटी बसों में सफर के दौरान यात्रियों को किराये में दो रुपये का डिस्काउंट मिलता है। स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करने पर यात्रियों व परिचालकों को टिकट के लिए खुले रुपयों का झंझट नहीं रहता।
गुरुग्राम में करीब 23 रूटों पर 150 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जाते हैं। स्मार्ट कार्ड की 50 रुपये कीमत है। स्मार्ट कार्ड के लिए मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, इफको चौक मेट्रो स्टेशन, हीरो होंडा चौक, महावीर चौक, डूंडाहेड़ा के पास और सेक्टर-10 स्थित जीएमसीबीएल डिपो में काउंटर बनाए गए हैं। वहीं, अब जीएमसीबीएल प्रबंधन ने गुरुगमन सिटी बसों के परिचालकों के साथ ही करीब 15 लोगों की टीम को स्मार्ट कार्ड दिए हैं।
परिचालकों के साथ ही टीम के अन्य सदस्य सिटी बसों में सफर कर रहे यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के बारे में जानकारी देते हैं। परिचालक व टीम के अन्य सदस्यों द्वारा 50 रुपये में ई-टिकटिंग मशीन के माध्यम से स्मार्ट कार्ड इश्यू किया जाता है तो स्मार्ट कार्ड के लिए यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। ओटीपी डालने के कुछ समय बाद ही स्मार्ट कार्ड चालू हो जाता है। यात्री द्वारा 50 रुपये से जितने ज्यादा रुपये दिए जाते हैं, उतने रुपये का रिचार्ज कर दिया जाता है। इसके बाद यात्री यूपीआई के माध्यम से अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए परिचालकों द्वारा सिटी बसों में स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही करीब 15 लोगों की टीम भी शहर में अलग-अलग स्टॉपेज पर यात्रियों के स्मार्ट कार्ड बना रही हैं। टिकट के लिए खुले पैसों का झंझट खत्म होने के साथ ही यात्रा पर दो रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
- नरेश कुमार, मैनेजर, सेक्टर-10 डिपो, जीएमसीबीएल