फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Slums, houses and shops built on government land were demolished.

Gurugram News: सरकारी जमीन पर बनाई झुग्गियों, मकान और दुकानों को किया ध्वस्त

Thu, 22 Jan 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Slums, houses and shops built on government land were demolished.
कार्रवाई के दौरान मौके पर तैनात रहा पुलिसबल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-38 व 39 की ग्रीन बेल्ट में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गईं झुग्गियों, मकान व दुकानों को बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया। यह कार्रवाई अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर अंकुश लगाने, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री व रखने पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।
गुरुग्राम सदर थाना के अंतर्गत सेक्टर-38 व 39 ग्रीन बेल्ट में करीब एक एकड़ सरकारी भूमि (एचएसवीपी) पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई 100 से अधिक झुग्गियों को चिन्हित किया गया। इन झुग्गियों में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री, रखने व सप्लाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। गुरुग्राम पुलिस ने ऐसे अपराधियों व उनके ठिकानों की पहचान करके रिपोर्ट तैयार की है, जो सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर अनैतिक व आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, झाड़सा गांव में शमशेर उर्फ समय सिंह द्वारा एचएसवीपी की 150 वर्ग गज सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान व दो दुकानें बनाई गई थीं। शमशेर ने दबंगई के बल पर अवैध रूप से धन वसूली (एक्सटॉर्शन) कर क्षेत्र में भय का माहौल बनाया जा रहा था। शमशेर उर्फ समय सिंह के खिलाफ सदर थाना में पूर्व में भी दबंगई व एक्सटॉर्शन से संबंधित मामले दर्ज हैं। प्राप्त सूचनाओं व एकत्रित तथ्यों के आधार पर डीटीपी अधिकारी आरएस भाट, सदर थाना के प्रभारी निरीक्षक बलराज व एचएसवीपी के अधिकारियों के सहयोग से अवैध झुग्गियों, मकान व दुकानों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों और आपराधिक गतिविधियों में अर्जित किए गए संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed