{"_id":"6a58cc03406af7627005ce2d","slug":"sixth-district-level-yogasana-sports-competition-on-july-19-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94672-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छठी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 19 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छठी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 19 जुलाई को
विज्ञापन
बिशन देवी अग्रवाल धर्मशाला में होगा आयोजन, 18 तक कर सकेंगे आवेदन
सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला योग संघ की ओर से छठी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन 19 जुलाई को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन पुराने रेलवे रोड स्थित बिशन देवी अग्रवाल धर्मशाला में होगा, जिसमें जिलेभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 18 जुलाई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रत्येक इवेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी योग कला दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जा सकता है। गुरुग्राम योग संघ के संयुक्त सचिव अजित सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच योगासन की अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।