फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six properties of Ansal worth Rs 10.55 crore attached

Gurugram News: अंसल की 10.55 करोड़ की 6 संपत्तियां अटैच

Thu, 02 Oct 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six properties of Ansal worth Rs 10.55 crore attached
प्रवर्तन निदेशालय ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ईडी गुरुग्राम ने अंसल प्रॉपर्टीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर की 10.55 करोड़ रुपये मूल्य की 6 अचल प्रॉपर्टी को अटैच किया है। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत 10.55 करोड़ रुपये मूल्य की ये प्रॉपर्टी गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा (यूपी) और लुधियाना (पंजाब) में स्थित हैं, जो एपीआईएल के मालिक सुशील अंसल, प्रणव अंसल एंड सन एचयूएफ और कुसुम अंसल के पास हैं। यह मामला जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 और वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के प्रावधानों के उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दर्ज किया गया है। अटैच की गई प्रॉपर्टी में कॉमर्शियल और ऑफिस शामिल हैं।
ईडी के अनुसार, एपीआईएल द्वारा गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स सुशांत लोक-। और एसेंसिया में पर्यावरण मानदंडों का पालन नहीं किया गया। जांच से पता चला है कि एपीआईएल ने सुशांत लोक फेज-। में कोई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित नहीं किया था जबकि दूसरी परियोजना एसेंसिया में स्थापित एसटीपी अपर्याप्त क्षमता का पाया गया।
विज्ञापन

घरेलू अपशिष्ट सीवेज जल को मानदंडों के अनुसार उपचारित न करके एपीआईएल ने एक ओर सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर इसका अनुचित लाभ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed