फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six FIRs mentioned on Maman's remand paper

Gurugram News: मामन के रिमांड पेपर पर छह एफआईआर का जिक्र

Sat, 16 Sep 2023 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
Six FIRs mentioned on Maman's remand paper
एक मामले में जमानत के बाद दूसरे में की जा सकती है गिरफ्तारी
विज्ञापन


बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं को आशंका, पुलिस कर सकती है खेल

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नूंह पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को नगीना थाने में पहली अगस्त 2023 को दर्ज एफआईआर नंबर 149 में गिरफ्तार किया है। जबकि उसकी गिरफ्तारी के बाद नूंह अदालत में पेश किए गए रिमांड पेपर में एक नहीं बल्कि 6 एफआईआर का जिक्र किया गया है। इन छह एफआईआर में अभी तक करीब 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए कई आरोपी इन छह एफआईआर में भी अलग-अलग आरोपी बनाए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस इन एफआईआर में भी मामन खान का नाम शामिल कर सकती है।
मामन खान के वकील एवं नूंह बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ताहिर हुसैन रूपडिया ने भी माना की एफआईआर नंबर 149 के साथ अन्य 6 एफआईआर को जोड़कर रखने से उनको लगता है कि उनके मुवक्किल विधायक मामन खान को कम से कम दो या तीन अन्य एफआईआर में भी आरोपी बनाया जा सकता है। क्योंकि जो एफआईआर 149 है उसमें ऐसा कोई तथ्य ही नही हैं कि मामन को आरोपी बनाया जा सके।
विज्ञापन

----
मदन पुत्र लालाराम ने दर्ज कराई थी एफआईआर संख्या-149
जिस एफआईआर में विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया गया है, उसके वादी नगीना निवासी मदन पुत्र लालाराम सैनी है। इस एफआईआर में विधायक मामन खान का नाम पहले नहीं था। पिछले दिनों तौफीक नामक एक युवक से पूछताछ के बाद विधायक का नाम इसमें जोड़ा गया। एफआईआर में नामजद सभी पांचों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादी मदन के अनुसार पेट्रोल पंप के पास उसकी किराना की दुकान है। इस एफआईआर के अनुसार वादी ने पुलिस को बताया है कि 31 जुलाई को हिंसा होने के बाद वह अपनी दुकान बंद कर दी थी। शाम करीब पांच बजे दंगाइयों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर जमकर लूटपाट की और उसके बाद दुकान को आग लगा दी। इससे दुकान में रखा सारा सामान व कागजात जलकर खाक हो गया हैं। दुकान में दो मोबाइल और नकदी भी दंगाई लूट ले गए। इनमें से कुछ उपद्रवियों लुकमान, वारिस, उमर, साबिर और मोहम्मद रफीक को वह पहचानता है। दंगाइयों ने उसका करीब तीन लाख का नुकसान किया है। उन्होंने हमारी धार्मिक भावना भड़काने की नीयत से लूटपाट व आगजनी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed