फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SIT constituted for assault case

मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित

Tue, 28 May 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
SIT constituted for assault case
प्रेसवार्ता करते पुलिस आयुक्त। - फोटो : Gurgaon
मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित
विज्ञापन

गुरुग्राम। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की टोपी फेंककर मारपीट करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया गया है। वहीं पुलिस को इस मामले में आरोपियों के कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने संवाददाता सम्मेलन में दी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सुमेर सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन कर दिया गया है। इसमें सहायक पुलिस आयुक्त राजीव यादव, शहर थाना प्रभारी निरीक्षक भारतेंद्र के अलावा अपराध व गुप्तचर शाखा को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित की ओर से लगाए गए आरोपों व दिए गए बयानों की सत्यता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मामला शराब के नशे में मामूली विवाद का : पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त ने कहा कि मामला शराब के नशे में मामूली विवाद का है जिसे कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए तूल दे रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति, धर्म नहीं होता है। वह वारदात को अंजाम दे देते हैं, इसलिए इस मामले को संप्रदाय से नहीं जोड़ना चाहिए। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बेगुसराय बिहार निवासी मोहम्मद बरकत अली जैकबपुरा में अपने भाई के पास रहने के लिए करीब 20 दिन पहले आया था। शनिवार रात को वह नमाज अदा कर रात करीब 9.58 बजे वापस जा रहा था। आरोप है कि सदर बाजार के पास उसे बाइक सवार 6 युवकों ने रोक लिया। इसमें से एक युवक ने उसे टोपी उतारने के लिए कहा। आरोप यह भी है कि आरोपी ने उसे जय श्री राम व भारत माता की जय के नारे लगाने के लिए कहा, जिस पर बरकत अली ने मना कर दिया तो युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने बरकत अली की टोपी उतारकर फेंक दी और डंडे से उसकी पिटाई की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

उधर, पुलिस ने जांच के दौरान मिली सीसीटीवी फुटेज में पाया कि थप्पड़ मारने की वजह से टोपी सरक गई जिसे बरकत अली ने उतारकर अपनी जेब में रख लिया। 1 युवक ने बरकत को डंडे से मारा है। पुलिस फुटेज को आधार मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed