{"_id":"5ffb3bbe8ebc3e30d26934d0","slug":"sisters-molested-to-ask-for-property-money-back-gurgaon-news-noi559129392","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर से रुपए वापस मांगने गई बहनों से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर से रुपए वापस मांगने गई बहनों से छेड़छाड़
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रॉपर्टी डीलर एवं उसके साथियों ने रुपये वापस मांगने आई चचेरी बहनों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
मेफील्ड गार्डन निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-45 स्थित प्रॉपर्टी डीलर से मकान लेने के लिए राशि दी थी। इस राशि को वापस लेने के लिए वह कई बार गुहार लगा चुकी है। आरोप है कि 30 दिसंबर को महिला अपनी चचेरी बहन के साथ प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय सेक्टर-45 गई थी। कार्यालय में विनीत बाली, निखिल राघव और आशीष पदियार मौजूद थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर उन्होंने उनसे झगड़ा करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिश्तेदार ने फोन पर दी गालियां
गुरुग्राम। महिला को फोन कर रिश्तेदार द्वारा गाली-गलौज करने का मामला सेक्टर-40 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसके रिश्तेदार का फोन उसे दो दिन पहले आया था। बात करते हुए अचानक वह भड़क गया और उससे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो