फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shutters of three shops were uprooted, cash worth thousands stolen

Gurugram News: तीन दुकानों के उखाड़े शटर, हजारों की नकदी चुराई

Sun, 08 Jun 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shutters of three shops were uprooted, cash worth thousands stolen
सेक्टर-14 की मार्केट में दिया गया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्रम। सेक्टर-14 हुडा बैंक मार्केट में शुक्रवार सुबह चोर ने तीन दुकानों के शटर उखाड़ कर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने तीन दुकानों को निशाना बनाया था लेकिन एक ही दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे सका। दुकानदार की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

हंस एंक्लेव निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका डी-काट बाइ डोनर कंपनी का आउटलेट है। जब वह शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर उखड़ा हुआ मिला था। कैश काउंटर में रखे रुपये चोरी हो गए थे। पड़ोस में एक अन्य दुकान का शटर टूटा हुआ था। वह दुकान दो साल से खाली पड़ी थी। इसके अलावा 50 मीटर दूर एक अन्य दुकानदार ने भी शटर उखाड़े जाने की शिकायत की। चोरी की शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस ने डाग स्क्वॉयड के साथ मौके का निरीक्षण किया। चोरी की यह घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसमें एक युवक दुकान के बाहर घूमता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed